प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर Hindi PDF Part 2

0




प्रश्न 1 - क्लाइव ने सैनिक सुधारों के लिए सेना को तीन भागों में बांटा। सेना का एक भाग मुंगेर में, दूसरा भाग बांकीपुर में नियुकत किया गया तीसरा भाग कहाँ नियुक्ति किया गया? 
उत्तर - इलाहाबाद में
प्रश्न 2 – प्रसिद्ध 'बीबी का मकबरा' किसने किसकी यादगार में बनवाया?
उत्तर - औरंगजेब ने अपनी बीबी बेगम रबिया दुरानी की यादगार में औरंगाबाद में बनवाया 


प्रश्न 3 - प्रसिद्ध चित्र 'बाज' के चित्रकार कौन थे ?

उत्तर - उस्ताद मंसूर


प्रश्न 4 – प्रसिद्ध ग्रन्थ 'सिद्धान्त शिरोमणि' और 'लीलावती' के लेखक कौन हैं? 

उत्तर - भास्कराचार्य


प्रश्न 5 – 'शिशुपाल वध' किसकी कृति है ? 

उत्तर - माघ की


प्रश्न 6 – 'स्यादवाद' का अर्थ है? 

उत्तर - शायद है भी और नहीं भी


प्रश्न 7 – अकबर का शिक्षक कौन था ? 

उत्तर - मीर अब्दुल लतीफ


प्रश्न 8 - प्रसिद्ध 'कोहेनूर' हीरा शाहजहाँ को किसने भेंट किया था ? 

उत्तर - मीर जुमला ने


प्रश्न 9 – शाहजहाँ ने महाकविराय की पद्वी किसको दी थी ? 

उत्तर - पं. जगन्नाथ को


प्रश्न 10 – अकबर के समय बनी पहली महत्वपूर्ण् इमारत थी? 

उत्तर - हुमायूँ का मकबरा


प्रश्न 11 – कौनसा मुगल शासक 'शाहीदरवेश' एवं 'जिन्दापीर' के नाम से जाना जाता था? 

उत्तर - औरंगजेब


प्रश्न 12 - अन्तिम मौर्य सम्राट कौन था? 

उत्तर - बृहद्रथ



प्रश्न 13 - हर्ष की पराजय किसके हाथों हुई ? 

उत्तर - पुलकेशिन द्वितीय के


प्रश्न 14 – ललितादित्य किस राज्य का शासक था ? 

उत्तर - कश्मीर का


प्रश्न 15 - हुमायूँनामा किसकी कृति है ? 

उत्तर - गुलबदन बेगम की


प्रश्न 16 - एक मालिक होते हुए भी खान हो गया और फिर सुल्तान बन गया कौन था वह?

उत्तर - बलवन


प्रश्न 17 - बहमनी राज्य के विघटन के उपरान्त दक्षिण में कितने मुस्लिम राज्यों का उदय हुआ?

उत्तर - पाँच का


प्रश्न 18 - मध्यकाल में विवाह कर किस राज्य में लिया जाता था तथा किस विवाह को इस कर से मुक्त रखा गया था ? 

उत्तर - विजयनगर राज्य, विधवा पुनर्विवाह


प्रश्न 19 – प्राचीन भारतीय चिकित्सक 'चरक' किस शासक के दरबार में थे? 

उत्तर - कनिष्क के दरबार में



प्रश्न 20 - अकबर के शासनकाल में पुनर्गठित केन्द्रीय प्रशासन- तंत्र के अन्तर्गत मीरबख्शी किस विभाग की देखभाल करता था ? 

उत्तर - सैनिक विभाग की


प्रश्न 21 –त्रिवनापल्ली के घर में क्लाइव ने किसकी रक्षा की ? 

उत्तर - मुहम्मद अली की


प्रश्न 22 - ऋगवेद में 'हिरण्यमर्म' की उपाधि किसे दी गई है ? 

उत्तर - इन्द्र को


प्रश्न 23 - यम द्वारा नचिकेता और उसके तीन वर प्राप्त करने की कहानी किसमें वर्णित है? 

उत्तर - कठोपनिषद में


प्रश्न 24 - कौटिल्य कहाँ का ब्राह्मण था ? 

उत्तर - तक्षशिला का


प्रश्न 25 - 'कौमुदी महोत्सव' नामक पुस्तक किस शासक की सफलताओं और उपलब्धियों का वर्णन करती है ? 

उत्तर - चन्द्रगुप्त की


प्रश्न 26 – कल्हण की राजतंगिणी में वर्णित अन्तिम शासक कौन है

उत्तर - जयसिंह


प्रश्न 27 – कुतुबद्दीन का मकबरा कहाँ स्थित है? 

उत्तर - लाहौर में


प्रश्न 28 – रजिया की असफलता का सबसे बड़ा कारण माना जाता है ? 

उत्तर - तुर्क अमीरों का षडयंत्र और उनकी महत्वकांक्षा


प्रश्न 29 -दिल्ली के किस सुल्तान ने अपने सिक्के से खलीफा शब्द हटाया ? 

उत्तर - मुहम्मद बिन तुगलक ने


प्रश्न 30 - पुरन्दर के घेर में तोपखाने के अधिकारी के रूप में किस विदेशी यात्री ने भाग लिया? 

उत्तर - मनूची ने


प्रश्न 31 - प्रसिद्ध चित्रकार दसवन्त के चित्र कहाँ मिलते है ? 

उत्तर - रज्मनामा में


प्रश्न 32 – संसार अस्थिर और क्षणिक है? क्षणिभंगुरवाद के नाम से ज्ञात होने वाले इस विचार को सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया ? 

उत्तर - महात्मा बुद्ध ने


प्रश्न 33 - मृगदाब (सारनाथ) में बुद्ध द्वारा दिया गया प्रथम उपदेश किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर - धम्मचक्र प्रवर्तन


प्रश्न 34 - अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद का निर्माण किसने कराया था ? 

उत्तर - मीर बांकी ने


प्रश्न 35 – टोडरमल ने किस क्षेत्र में योगदान के लिए ख्याति अर्जित की थी? 

उत्तर - भू - राजस्वप्रबन्धन के क्षेत्र में


प्रश्न 36 – किस मुगल शासक का मकबरा भारत में नहीं है ? 

उत्तर - जहाँगीर का ( लाहौर, पाकिस्तान में है)


प्रश्न 37 – मुहम्मद बिन कासिम द्वारा सिन्ध की विजय कब हुई ? 

उत्तर - 712 ईसवी में


प्रश्न 38 – महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार कौन था ? 

उत्तर - उत्वी


प्रश्न 39 - पुलकेशिन द्वितीय की राजधानी कहाँ थी ? 

उत्तर - वातापी


प्रश्न 40 - मोहम्मद गौरी के किस दास ने बंगाल व बिहार पर विजय प्राप्त की

थी ? 

उत्तर - मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी ने


प्रश्न 41 - आंध्र सातवाहन वंश का वह कौनसा शासक था, जिसने 'वेणकंटक स्वामी' की उपाधि धारण की थी? 

उत्तर - गौतमी पुत्र शातकर्णी



प्रश्न 42 -हर्षं के शासनकाल में 'भूमिकर' कृषि उत्पाद का कितना भाग वसूला जाता था?

उत्तर -1/6 भाग


प्रश्न 43 - सिन्धु घाटी सभ्यता के किस स्थल में 'प्राक् सैधव संस्कृति' की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि एक जूते हुए खेत का साक्ष्य मिला है ? 

उत्तर - कालीबंगा (राजस्थान) में


प्रश्न 44 – किस मन्दिर में शिखर का सबसे पहला उदाहरण मिलता है ? 

उत्तर - देवगढ़ का दशावतार मन्दिर



प्रश्न 45 – बौद्ध धर्म की किस संगीति में 'बौद्ध धर्म' दो भागों - 'हीनयान' तथा 'महायान' में विभाजित हो गया? 

उत्तर - चौथी संगीति


प्रश्न 46 - पालवंश के किस शासक ने प्रसिद्ध 'विक्रमशिला विश्वविद्यालय' की स्थापना करवाई थीं? 

उत्तर - धर्मपाल


प्रश्न 47 - गुप्त वंश का कौनसा शासन 'देवराज' तथा 'देवगुप्त' के नाम से भी जाना जाता है ? 

उत्तर - चन्द्रगुप्त द्वितीय



प्रश्न 48 - लोदी वंश के किस शासक ने भूमि के लिए एक प्रमाणिक पैमाना 'गजेसिकन्दरी' का प्रचलन करवाया था ? 

उत्तर - सिकन्दर शाह लोदी


प्रश्न 49 – सल्तनतकाल में 'सदका' क्या था? 

उत्तर - एक प्रकार का धार्मिक कर


प्रश्न 50 – सम्राट अकबर ने जैन धर्म के जैनाचार्य हरिविजय सूरी को क्या उपाधि प्रदान की थी? 

उत्तर - जगत गुरु


प्रश्न 51 – उस्ताद मंसूर तथा अबुल हसन किस मुगल शासक के श्रेष्ठ कलाकारी में से थे?

उत्तर - जहाँगीर


प्रश्न 52 - होल्कर ने अंग्रेजों से 'मंदसौर की सन्धि' कब की थी? 

उत्तर - जनवरी 1818 में


प्रश्न 53 - पेरिप्लस ऑफ दि एरिथियन सी में अरिकामेडु बन्दरगाह को किस नाम से सम्बोधित किया गया है ? 

उत्तर - 'पेडोक' नाम से



प्रश्न 54 - अन्तिम मुगल शासक कौन था? 

उत्तर - बहादुर शाह जफर II   


प्रश्न 55 – अलाउद्दीन द्वारा निर्मित 'अलाई दरवाजा' किस मस्जिद का प्रवेश द्वार है ? 

उत्तर - कुब्वत उल इस्लाम मस्जिद का 


प्रश्न 56 – अकबर के अल्पायु होने के कारण 1556-1560 तक मुगल साम्राज्य के शासन की जिम्मेदारी किसके हाथों में थी ? 

उत्तर - बैरम खाँ के हाथों में 


प्रश्न 57– बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थीं? 

उत्तर - गौतमी 



प्रश्न 58 - श्रीमद्भागवतगीता किस धर्म का प्रधान ग्रन्थ है?

उत्तर - भागवत धर्म का 


प्रश्न 59 – किस सातवाहन नरेश ने 'गाथासप्तशती' नामक महत्वपूर्ण कृति की रचना की?

उत्तर - हाल ने 


प्रश्न 60 – किस राष्ट्रकूट शासक ने ऐलोरा के पर्वतों को कटवाकर प्रसिद्ध कैलाश मन्दिर का निर्माण करवाया ? 

उत्तर - कृष्णा प्रथम ने 


प्रश्न 61 - चोल शासक किस धर्म के अनुयायी थे? 

उत्तर - शैव धर्म के 


प्रश्न 62 – किस युद्ध को जीतने के पश्चात शेरशाह ने दिल्ली में अफगान सत्ता की स्थापना की?

उत्तर - चौसा का युद्ध 


प्रश्न 63 – आलमगीर टीला, जो 1958 में पता लगा था, कहाँ स्थित है?

उत्तर - उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में 


प्रश्न 64 – ऐहोल अभिलेख किस शासक से सम्बन्धित है ? 

उत्तर - पुलकेशियन द्वितीय से 


प्रश्न 65 – तोलवकपियम किस युग की महान कृति है? 

उत्तर - संगम युग 


प्रश्न 66 – 'इलाहाबाद स्तम्भ लेख' का रचनाकार था ? 

उत्तर - हरिषेण 


प्रश्न 67 – किस मुगल शासक को 'शहो बेखबर' के नाम से जाना जाता था ? 

उत्तर - बहादुरशाह प्रथम को 


प्रश्न 68 – अन्तिम मुगल बादशाह बहादुशाह द्वितीय की मृत्यु कहाँ हुई थी?

उत्तर - रंगून में 


प्रश्न 69 – फोर्ट विलियम कहाँ स्थित है ? 

उत्तर - कलकत्ता में 


प्रश्न 70 - रणजीत सिंह और ब्रिटिश ईस्ट कम्पनी के बीच 1809 ई. में कौनसी सन्धि हस्ताक्षरित हुई थी?

उत्तर - अमृतसर की सन्धि 


प्रश्न 71 - सिन्ध विजय का श्रेय किस ब्रिटिश अधिकारी को है ? 

उत्तर - चार्ल्स नेपियर


प्रश्न 78 - वैदिक राजाओं द्वारा अपनी प्रजा से वसूल किए जाने वाले कर/ उपहार का क्या नाम था? 

उत्तर - बलि 


प्रश्न 79 – संगम युग का ग्रन्थ मणिमेकले किस धर्म की श्रेष्ठता प्रतिपादित करता है ? 

उत्तर - बौद्ध धर्म की 


प्रश्न 80 -भगवान बुद्ध के जीवन की किस घटना को महाभिनिष्क्रमण कहा जाता है ? 

उत्तर - गृहत्याग को 


प्रश्न 81 – किस स्त्रोत के अनुसार अशोक ने अपनी वृद्धावस्था में राजसिंहासन का अपने पौत्र सम्प्रति के पक्ष में परित्याग किया? 

उत्तर - दिव्यावदान से 


प्रश्न 82 - चालीसा (चालीस अमीरों का समूह ) का जड़ - मूल से किसने विनाश किया? 

उत्तर - बलवन ने


प्रश्न 83 - हैदराबाद नगर का संस्थापक कौन था? 

उत्तर - मुहम्मद अली कुतुब शाह 


प्रश्न 84 - चाँदबीबी का विवाह किस राज्य के किस सुल्तान के साथ हुआ था ? 

उत्तर - हापुर के अली आदिल शाह से 


प्रश्न 85 - सुप्रसिद्ध कृति तबकात-ए-अकबरी की रचना किसने की थी ? 

उत्तर - ख्वाजा निजामुद्दीन अहमद 


प्रश्न 86 – सामवेद को गाने वाले विशेषज्ञ को क्या कहते है ? 

उत्तर - उद्गाता 


प्रश्न 87 – जैन साहित्य को किस नाम से जाना जाता है ? 

उत्तर - आगम 



प्रश्न 88 - अधिकांश विद्वानों के अनुसार सिन्धु घाटी सभ्यता के निर्माता थे? 

उत्तर - द्रविड़ 


प्रश्न 89 – संगम काल में राजा के जन्मदिन को कहा जाता था ? 

उत्तर - पेरूनल 


प्रश्न 90 – याज्ञवल्क्य स्मृति टीका किसने लिखी है ? 

उत्तर - विज्ञानेश्वर ने 


प्रश्न 91 – कश्मीर का अकबर किसे कहा जाता है ? 

उत्तर - जैनुल आबादीन को 


प्रश्न 92 – बाबर की आत्मकथा 'तुज्क - ए - बाबरी' किस भाषा में है ? 

उत्तर - तुर्की भाषा में


प्रश्न 93 - ईस्ट इण्डिया कम्पनी को बंगाल और बिहार की दीवानी किस मुगल सम्राट ने प्रदान की थी ? 

उत्तर - शाह आलम द्वितीय ने 


प्रश्न 94 – ऋगवेद में 'दस्यु' शब्द किसके लिए आया है? 

उत्तर - अनार्यों के लिए 


प्रश्न 95 - संगमयुगीन साहित्य किस शैली में लिखा गया ? 

उत्तर - काव्य शैली में 



प्रश्न 96 - गौतम बुद्ध के जन्म के समय पाटलिपुत्र का सम्राट कौन था ? 

उत्तर - बिम्बसार 


प्रश्न 97 - चन्द्रावर का युद्ध किस-किस के बीच हुआ था ? 

उत्तर - मुहम्मद गौरी तथा जयचन्द 


प्रश्न 98 – परमार वंश की राजधानी कहाँ थी? 

उत्तर - धारा नगरी 


प्रश्न 99 – महाबलीपुरम स्थित सात-रथ मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था ? उत्तर - नरसिंह वर्मन ने 


प्रश्न 100 – तहकीक-ए-हिन्द ग्रन्थ की रचना किसने की थी ? 

उत्तर - अलबरूनी ने 


प्रश्न 101 - दीवान-ए-कोही की स्थापना किस सुल्तान ने की थी ? 

उत्तर - मुहम्मद तुगलक ने 


प्रश्न 102 – 'जफरनामा' के नाम से इतिहास में क्या विख्यात हुआ ? 

उत्तर - औरंगजेब को लिखा गया गुरु गोविन्द सिंह का पत्र 


प्रश्न 103 – आर्यों के पूर्व की ओर प्रसार का अभिज्ञान कराने वाली अग्नि वैश्वानर तथा विदेध माधव की कथा का उल्लेख किस ग्रन्थ में सर्वप्रथम हुआ ? 

उत्तर - शतपथ ब्राह्मण 


प्रश्न 104 - ऋग्वेद में सबसे अधिक मंत्र किस देवता की स्तुति में लिखे गए हैं? 

उत्तर - इन्द्र की स्तुति में 



प्रश्न 105 – 'निषाद' का सबसे पहला उल्लेख किस ग्रन्थ में मिलता है ? 

उत्तर - यजुर्वेद 


प्रश्न 106 - खानवा के युद्ध में मेवाड़ को पराजित करने वाला शासक कौन था? 

उत्तर - बाबर




 प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास PDF - Download

 


Other Usefull Pdfs to Download -

  • भूगोल और भारतीय समाज UPSC HandWritten PDF - Download 
  • भारत की राजव्यवस्था UPSC HandWritten PDF - Download
  • भूगोल सामान्य अध्ययन UPSC HandWritten PDF - Download
  • अर्थशास्त्र सामान्य अध्ययन UPSC HandWritten PDF - Download
  • भारतीय प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास UPSC HandWritten PDF - Download
  • आधुनिक भारत का इतिहास UPSC HandWritten PDF - Download
  • समाज, अधिकार और न्याय UPSC HandWritten PDF - Download
  • कला और संस्कृति ( Art and Culture ) UPSC HandWritten PDF - Download
  • आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन UPSC HandWritten PDF - Download

GS Questions Hindi PDFs


  • GS Biology One Liner Questions Hindi PDF Part 1 - Download
  • GS Biology One Liner Questions Hindi PDF Part 2 - Download
  • सामान्य कंप्यूटर महत्वपूर्ण Q&A Hindi PDF - Download

GS Questions English PDFs

  • GS Biology One Liner Questions English PDF Part 1 - Download
  • GS Biology One Liner Questions English PDF Part 2 - Download
  • General Computer Important Q&A English PDF - Download

GK Questions Hindi PDFs

  • भारत स्वतंत्रता संघर्ष सम्बंधित प्रश्नोतर PDF - Download
  • नदियों के किनारे बसे भारत के प्रमुख शहर PDF - Download
  • प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास One Liner Q&A PDF - Download
  • प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास One Liner Q&A Part 2 PDF - Download
  • विश्व के प्रमुख देशों की राजधानी PDF - Download
  • Static GK Important Q&A Hindi PDF - Download
GK Questions English PDFs

  • India Freedom Struggle Q&A PDF - Download
  • Major Cities of India Situated on the Banks of Rivers PDF - Download
  • Ancient and Medieval History One Liner Q&A PDF - Download
  • Ancient and Medieval History One Liner Q&A PDF - Download
  • Capital of Major Countries of The World pdf - Download
  • Static GK Important Q&A English PDF - Download

More PDFs Coming....



Comment for any suggestion or Help
Share this with others...

Search On Google - abcsofficial blogspot

Link - https://abcsofficial.blogspot.com

Please Share With Others...
Thanks you For Supporting US

( Blog Creator - Aakash Kumar )

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top